Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Daily Current Affairs MCQ’s 09 August 2021

 


╭───────────────────╮

       ⌛️ आज का इतिहास : 09 अगस्त 2021 ⌛️

╰───────────────────╯


🟡 09 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨


1173 – दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं।

1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।

1483 – वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।

1830 -  लुई फिलिप फ्रेंच के राजा बने।

1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1842 – वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।

1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1902 -  एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया।

1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।

1916 -  कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।

1925 – क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।

1942 – मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ करो या मरो का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।

1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।

1942 -  अहमद कवाम तीसरे बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।

1945 – अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।

1945 -  मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की।

1965 ​– सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1971 - भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

1974 -  राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे पर उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के 38 वें राष्ट्रपति बने।

1999 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2000 - जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।

2002 - पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये ।

2002 - अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।

2005 - नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

2006 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।

2008 - सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।

2008 - भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2019 - 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अंधाधुन बेस्ट हिंदी फिल्म, आयुष्मान और विकी कौशल बेस्ट ऐक्टर।

2019 - केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ‘समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा’ अभियान का शुभारंभ किया।

2019 - मेक्सिको के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक का विकास किया जिसके द्वारा कैक्टस की पत्तियों को प्लास्टिक के समान बायोडिग्रेडेबल पदार्थ के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।

2019 - राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण फील्ड फायरिग रेंज में इजरायली मिसाइल 'स्पाइडर' का सफल परीक्षण किया गया।

2020 - श्रीलंका पीपुल्स पार्टी के 74 वर्षीय नेता महिंदा राजपक्षे ने चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2020 - कर्नाटक के हुबली में रेलवे संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया।

2020 - अफगानिस्तान की संसद लोया जिरगा ने 400 तालिबान कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी।


🟢 09 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨


1876 - लॉर्ड लिटन द्वितीय - ये बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।

1891 - फ्रान्सिस वर्नर वाईली - संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।

1892 - रंगनाथन, एस. आर. - विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।

1893 - शिवपूजन सहाय, उपन्यासकार।

1909 - विनायक कृष्ण गोकाक - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।

1915 - हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।

1933 - मनोहर श्याम जोशी - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।

1937 - अभिमन्यु अनत - हिंदी के साहित्यकार।

1938 – ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर का जन्म क्वींसलैंड में हुआ।

1974 - महेश बाबू, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।

1993 - दीपा करमारकर - ओलम्पिक के लिए क्‍वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट।


🔴 09 अगस्त को हुए निधन ✨


1962 – जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार सम्मानित- हरमैन हीसे।

2002- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार ।

2016 - कलिखो पुल - अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2017 - सांवर लाल जाट एक भारतीय राजनेता थे। 

2019 - काइनेटिक कलाकृतियों के लिए जाने जाने वाले ग्रीक मूर्तिकार ताकीस का निधन।

2020 - भारतीय फुटबॉलर मनितोम्बी का 39 वर्ष की उम्र में निधन।

2020 - WWE के पूर्व दिग्‍गज रेसलर जेम्‍स 'कमाला' हैरिस का 70 साल की उम्र में  निधन हुआ।



🔵 09 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨


🔅 श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयन्ती।

🔅 श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस।

🔅 भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस।

🔅 भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस।

🔅 विश्व आदिवासी दिवस।

🔅 नागासाकी दिवस।


╔═══════════════════╗

       📚 दैनिक समसामयिकी | 09-08-2021 📚

╚═══════════════════╝


प्रश्न 1. भारतीय रेलवे ने डीजल इंजन की जगह किस इंजन को प्रयोग करने वाली है ?

उत्तर - हाइड्रोजन ईधन


प्रश्न 2. किसने सर्वश्रेष्ठ 87.58 मीटर जैवलिन थो में गोल्ड जीता है ?

उत्तर - नीरज चोपड़ा


प्रश्न 3. किस राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण कार्यक्रम लांच किया है ?

उत्तर - राजस्थान सरकार


प्रश्न 4. किस देश ने अपने सभी समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों से कोरल को नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों से युक्त सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है ?

उत्तर - थाईलैंड


प्रश्न 5. 8 अगस्त को विश्वभर में कौन-सा दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर - अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस


प्रश्न 6. इसरो (ISRO) ने कब सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह "E0S-03" लॉन्च किये जाने की घोषणा की है ?

उत्तर - 12 अगस्त 2021


7. डॉ. धृति बनर्जी को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की कौन-सी महिला निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी गयी है ?

उत्तर - पहली


प्रश्न 8. केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर किसके नाम पर रखने की घोषणा की है ?

उत्तर - मेजर ध्यानचंद


प्रश्न 9. किस आईआईटी संस्थान ने उत्तराखंड के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी मोबाइल एप्प "EEW" लांच किया है ?

उत्तर - आईआईटी रुड़की


प्रश्न 10. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने किस शहर में फूड डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक-साइकिल लांच करने की घोषणा की है ?

उत्तर - हैदराबाद


╭───────────────────╮

     🎯 Daily CA One Liners | 09-08-2021 🎯

╰───────────────────╯


1. In Tokyo Olympics, Boxer Lovlina Borgohain has bagged a Bronze Medal for the country in welterweight 69 kilogram category after she lost to World Champion Busenaz Surmeneli of Turkey in semi-finals.


टोक्यो ओलंपिक में, मुक्केबाज़ लवलीना बोर्गोहेन ने सेमीफाइनल में तुर्की की विश्व चैंपियन बुसिनाज़ सुर्मेनेली से हारने के बाद 69 किलोग्राम वेल्टरवेट वर्ग में देश के लिए कांस्य पदक जीता।


2. Controversial Pakistan batsman Umar Akmal has been allowed to resume playing club cricket as part of his rehabilitation process.


पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल को अपनी ‘रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया’ के अंतर्गत क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति दी गयी है।


3. Renowned Dogri poetess and writer Padma Sachdev died in Mumbai. She was 81.


प्रख्यात डोगरी कवियित्री और लेखिका पदमा सचदेव का मुम्‍बई में निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थी।


4. Former chief executive of Prasar Bharati and TMC leader Jawhar Sircar took oath as a member of Rajya Sabha.


प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस नेता जवाहर सरकार ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।


5. The sea trials of India's first indigenous aircraft carrier (IAC) Vikrant, the largest and most complex warship built in the country, began its sea trials.


भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक जहाज ‘विक्रांत’ का समुद्र में परीक्षण शुरू हो गया। यह देश में निर्मित सबसे बड़ा और जटिल युद्धपोत है।


6. The first direct flight operations between Imphal and Shillong was flagged off under the Regional Connectivity Scheme – Ude Desh Ka Aam Nagrik, RCS-UDAN.


क्षेत्रीय संपर्क योजना-उडे देश का आम नागरिक, आरसीएस-उडान के अंतर्गत इम्‍फाल और शिलंग के बीच पहली सीधी विमान सेवा शुरू हुई।


7. Indo-Canadian Ajay Dilawri, whose Dilawri Group is the largest auto dealer in Canada, has been honoured with the Order of British Columbia.


इंडो-कैनेडियन अजय दिलावरी, जिनका दिलावरी ग्रुप कनाडा में सबसे बड़ा ऑटो डीलर है, उनको ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया से सम्मानित किया गया है।


8. Karan Bajaj, Founder and CEO of leading online learning platform WhiteHat Jr, is moving on to kick off the next chapter in his life and Trupti Mukker, Head of Customer Experience and Delivery, will lead the organisation.


अग्रणी ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म व्हाइटहैट जूनियर के संस्थापक और सीईओ करण बजाज अब अपने जीवन के नए अध्याय की शुरूआत करने जा रहे हैं और ग्राहक अनुभव और वितरण प्रमुख तृप्ति मुखर्जी अब संगठन का नेतृत्व करेंगी।


9. Google-owned YouTube has announced to pay creators up to $10,000 a month for making popular videos on Shorts app, its TikTok competitor.


गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब ने अपने टिकटॉक प्रतियोगी शॉर्ट्स ऐप पर पॉपुलर वीडियो बनाने के लिए क्रिएटर्स को हर महीने 10,000 डॉलर तक की भुगतान करने की घोषणा की है।


10. Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal launched 'Delhi@2047', an initiative that seeks partnership with corporate houses and philanthropic bodies to help realise Delhi governments long-term goals across sectors.


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'Delhi@2047' की शुरूआत की, यह एक ऐसी पहल है जो कॉरपोरेट घरानों और परोपकारी निकायों के साथ साझेदारी की मांग करती है ताकि दिल्ली सरकार को सभी क्षेत्रों में दीर्घकालिक लक्ष्यों को साकार करने में मदद मिल सके।

Post a Comment

0 Comments